*सड़क स्वीकृति होने से भाजपाइयों के साथ क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर*

✍️विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
🟥रुद्रपुर देवरिया
पूर्व मन्त्री व विधायक जयप्रकाश निषाद के अथक प्रयास से देवरिया पकड़ी मार्ग तथा भलुअनी पकड़ी बाजार होते हुए रुद्रपुर तक सड़क निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिल गयी हैं। जिससे खस्ता हाल सड़को का कायाकल्प हो जाएगा। लगातार सड़को के टूटने से जनता परेशान रहती थी। लोग सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे।
क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने बताया कि सड़कों की खस्ता हाल अब दूर हो जाएंगे हमारे प्रयास से उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मंत्री द्वारा
देवरिया पकड़ी मार्ग उच्चीकरण एवं चौड़ी करण पुन : निर्माण हेतु 46 करोड़ 95 लाख रुपये की
तथा भलुअनी वाया पकड़ी बाजार रुद्रपुर मार्ग विशेष मरम्मत हेतु शासन से 4 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति हुई हैं।
उपरोक्त दोनो सड़को के स्वीकृत
होने से आमजनता को राहत मिलेगी। श्री निषाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है रुद्रपुर में भी विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य की संस्कृति के साथ ही पूर्व के निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी स्वीकृति मिलने पर भाजपा के पकड़ी मण्डल के अध्यक्ष कमलेश सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।