🟥वकील अहमद सिद्दीकी

⭕बस्ती, बनकटी….. शनिवार को झिनकान उर्फ बन्टी यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र हरिराम यादव निवासी सिसवा पान्डेय थाना मुन्डेरवा जिला बस्ती के गोविंद स्वीट हाउस मुन्डेरवा के दुकान पर बिल्डिंग का काम करते समय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार झिनकान को आनन- फानन में लोगों ने उन्हें सीएससी मुंडेरवा ले आये। जहाँ घायल की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ ईलाज के दौरान देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों मे एक लड़का और दो लड़की को अपने पीछे छोड़ गए हैं।परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।