डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के शिवकुंड, हेमजापुर, वाहाचौकी पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने बाढ़ के पानी निकलने के बाद क्या इंतजाम होना चाहिए जहां पानी जमा होता है उसकी निकासी कैसे होगी की जानकारी लेते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन अनुरोध करके जल्द से जल्द करवाने का भरोसा दिलाया। सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया । भोजन की सारी क्वालिटी अति उत्तम थी। व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी । उन्होंने कहा कि हमारे सांसद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयास से इस बार उत्तम क्वालिटी के साथ-साथ सभी इंतजाम बहुत ही अच्छा है। मुंगेर, जमालपुर विधानसभा के जनता की ओर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का सहृदय धन्यवाद प्रकट करते हैं। हमें गर्व है हमारे कर्म योगी सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उनके नेतृत्व में मुंगेर निरंतर आगे बढ़ते जा रहा है। सांसद हो तो हमारे नेता जैसा। दौरे में शिवकुण्ड पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार राय, मुकेश शर्मा जदयू मीडिया सेल लोकसभा प्रभारी, पप्पू मंडल तीसरी आंख, चिरंजीवी कुमार राजीव सिंह अवधेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बाहाचौकी, शंभू सिंह, भीकू सिंह, रंजीत सिंह एवं अन्य साथी मौजूद थे।