✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
8721071175

🟥बस्ती 27 जुलाई कप्तानगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश चौबे तथा पुलिस टीम द्वारा 25 जुलाई को चोरी से संबंधित पंजीकृत मुकदमे के संदर्भ में बाल अपचारी को आज सुबह जलेबी गंज से अभिरक्षा में लेते हुए चोरी के आभूषणों को बरामद किया |

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया की 25 जुलाई 23 को शशि सिंह पत्नी सभाजीत पाल सिंह निवासी अभयपुरा के घर चोरी हुयी थी, जिस के संदर्भ में थाना कप्तानगंज पर मुकदमा पंजीकृत था |
बाल अपचारी से दो सोने की माला,एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी,1 जोड़ी सोने की बाली, 4 जोड़ी पायल,चांदी का कड़ा,7 जोड़ी बिछुआ बरामद हुआ |