*छह कारों को किया सीज,*

*जनपद बदायूॅ समाचार प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- आपको जानकारी में बता दें कि उत्तरप्रदेश का जनपद बरेली में बारातियों ने रविवार रात जोश में आकर कार से सड़कों पर हुड़दंग मचाया।
कार के दरवाजे पर खड़े होकर सेल्फी ली और रील बनाई। बारादरी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर छह कार सीज करने की कार्रवाई की।

पीलीभीत बाईपास स्थित आरिश लॉन में आयोजित हुए शादी समारोह में बाराती शामिल होने आए थे। वह अपनी कारों की खिड़की पर बैठकर और दरवाजे पर खड़े होकर लॉन के आसपास घूम रहे थे।
सेटेलाइट पुलिस चौकी पर जब पुलिस की नजर उनके ऊपर पड़ी तो पुलिस ने वीडियो बनाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया।

आरिश लॉन के बाहर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी छह कारों को सीज कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा आरिश लॉन के बाहर से आरिफ, समीर, इमरान, राशिद और जानकी प्रसाद को गिरफ्तार कर चालान किया गया। थाना लाकर कानूनी कार्रवाई करने के पश्चात शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने हुंडई वेन्यू, स्कॉर्पियो, टाटा सफारी, स्विफ्ट, अर्टिगा और फोर्ड इंडेवर कार को सीज कर दिया। एसआई वकार अहमद, धर्मेन्द्र विश्नोई, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह तिवारी और कांस्टेबल बलवेन्द्र शामिल रहे।