अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
क्षेत्र के गोर्रा नदी का जोगिया गांव के सामने बंधा टूट जाने के कारण जोगिया,उपधौलिया,जयरामकोल,साधना, सिलहटा मुंडेरा,बड़हरा,राजधानी आदि गांव जलमग्न हो गए है।राजधानी निवासी 75 वर्षीय रामसनेही प्रजापति जिन्हे दिखाई भी नही देता है।कोई औलाद भी नही है। रहने के पक्का मकान भी नही है।न ही जीविकोपार्जन का कोई जरिया है।पति पत्नी का बुरा हाल है। झोपड़ी थी वह भी बाढ़ के पानी से गिर गया है। शासन , प्रशासन या कोई जनप्रतिनिधि भी उन तक नहीं पहुंचे हैं। पति-पत्नी दोनों खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। गांव वालों के रहमो-करम पर पेट की आग बुझ रही है।