✍️ राजन शुक्ला

 🛑बहराइच जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गुरुवार को कलेक्ट्रेट से धरना स्थल पहुंची। यहां पर सभी ने फुल टाइम का मानदेय, पेंशन, विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता आर्य की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर सभी ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनीता आर्य ने कहा कि वाह सभी फुल टाइम जॉब करती हैं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार उन्हें प्रतिमाह ₹18000 वेतन दिलाया जाए।
साथ ही अन्य राज्यों की बात उत्तर प्रदेश की कार्यकत्रियों को भी सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और पेंशन दिलाए जाने की मांग की। महामंत्री कोकिला शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल पर पोषण ट्रैक्टर एवं जिओ ट्रैकिंग अन्य कई एप के जरिए काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। जबकि इतने कम मानदेय पर सभी काम करना दुखद हो रहा है।

वरिष्ठ उपाध्याय शारदा सिंह ने कहा कि जिले में विभाग के बाबू भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, वसूली भी कर रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व भी विकासखंड मिहींपुरवा में बाबू से विवाद का वीडियो भी सामने आया था। ऐसे में जिले के सक्षम अधिकारी मामले की जांच कर इन बाबू के खिलाफ कार्रवाई करें।
धरना प्रदर्शन के बाद सभी ने 18 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्याय संगीता सिंह, उपाध्यक्ष रशीदा बेगम, माया श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष किरण मिश्रा, मीडिया प्रभारी विभा श्रीवास्तव, मिहींपुरवा की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मौर्य, एसजी अंसारी समेत सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।