✍️रिपोर्ट राजन शुक्ला बहराइच

बहराइच। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे बृजेश पांडे को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके मनोनयन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का संचार कर दिया है।

 

युवा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री पाण्डेय संगठन के कुशल रणनीतिकार भी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए बहराइच में कई दावेदार थे, लेकिन श्री पांडे प्रदेश नेतृत्व का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखाया है।