✍️रिपोर्ट: राजन शुक्ला

🟥बहराईच / राम गांव के जानीजोत गांव में एक युवक को बकाया पैसा का भुगतान न करने पर उसे पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा दी। युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़वाया। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जानीजोत निवासी सकटू पुत्र बुध सागर ने गांव निवासी विजय राज से उधार रूपये लिया था। समय पूरा होने के बाद भी सकटू ने रूपये वापस नहीं किया। शनिवार शाम को युवक विजय राज के घर की ओर चला गया। इस पर उससे बकाया रूपए की मांग की। युवक ने रूपये न होने की बात कही। इस पर सभी नाराज हो गए। विजय राज और अपने भाई विपिन के साथ मिलकर उसे द्वार पर पेड़ से रस्सी द्वारा बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गांव भेजा गया। वहां पर युवक बंधा मिला। जिस पर पुलिस ने उसे छुड़वाया। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा।