✍️रिपोर्ट राजन शुक्ला बहराइच

🛑बहराइच: जिले के धनराजपुर गांव निवासी किसान शुक्रवार को छत पर चढ़ा। इसके बाद वह करंट की चपेट में गया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी थाने में दी गई है। अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है।

जरवल रोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धनराजपुर नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय बरसाती पुत्र वली मोहम्मद की छत से ग्यारह हजार लाइन गुजरी है। बरसाती के घर के पीछे उसका खेत है जहां पर उसकी पत्नी फहीमा काम कर रही थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे फहिमा को खाना देने के लिए बुलाने के लिए किसान बरसाती छत पर चढ़े। तभी वह अंजाने में एचटी लाइन से टच हो गए। जिससे करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।