✍️जी पी दुबे
97210 711 75

🛑बस्ती 30 जनवरी 24.
पुलिस महानिरीक्षक आर. के. भारद्वाज द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के फील्ड यूनिट, अंगुष्ठ छाप विभाग व डॉग स्क्वाड विभाग के प्रभारियों,कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जनपद बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के अधिकारी,कर्मचारी गण से परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी ।
तत्पश्चात फील्ड यूनिट के अधिकारी,कर्मचारीगण को चोरी, नकबजनी,जघन्य अपराधों एवं अन्य अपराधों केघटनास्थल का शत प्रतिशत निरीक्षण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

अंगुष्ठ छाप के अधिकारी, कर्मचारीगण को मिलने वाले अज्ञात शव,सजायावी अपराधियों व जघन्य अपराधों में अपराधियो काअंगुली चिन्ह लेने हेतु निर्देशित किया गया।
डॉग स्क्वाड के अधिकारी,कर्मचारियों से उनके कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा बताया गया कि पूर्व समीक्षा में दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

इसमें में निरीक्षक शशिभूषण पांडेय जनसंपर्क अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक बस्ती,परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के ऊपरोक्त शाखाओ के प्रभारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।