🟥विनय कुमार गुप्ता

🟠रुद्रपुर देवरिया। बसपा प्रत्यासी श्रीमती विनीता त्रिपाठी की नगर के खजुहा चौराहे पर शनिवार को सांयकाल एक नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ जिसे सम्बोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि नगर के विकास के लिए चुनावी मैदान में उतरी हु चुनाव में जीत मिली तो रुद्रपुर नगर में विकास की गंगा बहेगी, विकास कार्यो से सभी का दिल जीतूंगी माता व बहनों का सम्मान होगा, व्यापारियों किसानों मजदूरों की हर सम्भव मदद के लिए सबसे आगे खड़ी मिलूंगी।
बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी ने कहा कि दस वर्षों से जनता की सेवा करने में अपना खून पसीना बहा रहा हु जनता का सम्पूर्ण विकास करने के लिए चुनाव मैदान में आया हु। जनता के आशीर्वाद से विकास का सपना पूरा कर सबका विश्वाश जीतकर रहूंगा सभा को रामदरश कुशवाहा, अभिमन्यु पटेल व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।