*-दोनों ने बालिग होने तक शादी करने का किया था इंतजार,*

✍️जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

 

👉 महविश ने अपने प्रेमी पडोसी शरण मौर्य से शादी कर अपना घर बसा लिया है।
हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के बाद महविश उर्फ महिमा मौर्य ने कहा कि अब मैं हमेशा हिन्दू ही रहूंगी।
यहां बता दें कि उत्तरप्रदेश के जनपद बरेली के थाना भुता के अन्तर्गत गांव सिंगारी मुरावान की रहने वाली महविश उर्फ महिमा व उसके प्रेमी शरण मौर्य का घर आमने सामने ही है।
जानकारी में महिमा ने बताया कि एक दिन दोनों छत पर थे इसी समय उसकी नजर शरण मौर्य पर पडी तब शरण मौर्य में उसे अपनापन दिखाई दिया। इसके बाद एक दिन दोनों की नजरें चार हो गईं। फिर दोनों ने एक दूसरे को इशारा करना शुरू कर दिया। इशारों के बाद दोनों आपस में बात चीत भी करने लगे।
बातचीत करते करते एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया।

 

इस निर्णय के समय महिमा की आयु 18 साल से कम थी। दोनों ने बालिग होने तक शादी का इंतजार किया।
अब महिमा की आयु 21 साल हो चुकी है। महविश उर्फ महिमा ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी करने का निर्णय ले लिया इस कारण से उसने अपना धर्मपरिवर्तन भी कर लिया। इसकी जानकारी जब महविश के पिता को पता लगा तब पिता ने धमकी दी कि अगर शरण से शादी करने का विचार किया तो तेरी बोटी बोटी काट दी जाएगी।
इसके बाद महविश प्रेमी शरण मौर्य के साथ घर से मौका पाते ही भाग गई। इसके बाद महविश के पिता ने महविश को नाबालिग बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन वह बालिग है और अपना बयान भी दे चुकी है।
उसने यह भी कहा कि मेरे व मेरे ससुराल के खिलाफ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मेरे मायके वाले ही जिम्मेदार होंगे।
बरेली की महविश बन गईं महिमा मौर्य यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।