बीच बाजार में हुई गोलीबारी से लोगों में मचा हड़कंप

होली में हुई मारपीट की रंजिश में हुई जानलेवा हमला

पड़िया गांव में तनाव, परिजनों में मचा कोहराम

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🛑मुंगेर। मुंगेर में हत्याओं का दौर जारी है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि अपराधी दूसरे हत्या की घटनाओं को अंजाम दे बैठते है। मुंगेर जिले के बरियारपुर में अपराधियों ने एक मछली विक्रेता को गोली मारकर गंभीर से रूप जख्मी कर दिया है। घायल व्यक्ति का ईलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

बरियारपुर के अतिव्यस्तम तीन बटिया चौक पर अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जख्मी व्यक्ति के साथ होली में मारपीट की घटना घटित हुई थी। उसी घटना के आक्रोश में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। इस बावत एसपी जगुनाथ जला रेड्डी ने बताया कि गुरुवार की संध्या करीब 7:45 बजे बरियारपुर थाना की संधि गश्ती दल को सूचना प्राप्त हुआ कि बरियारपुर थाना के तीन बटिया मोड़ के पास कुछ अपराधकर्मियों द्वारा गोलीबारी की घटना की है।

प्राप्त सूचना त्वरित कार्रवाई करते हुए बरियारपुर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में गिरे हुए है। जख्मी व्यक्ति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज किया जा रहा है।

पूछताछ के क्रम में जख्मी व्यक्ति सुमन कुमार पेसर पृथ्वी सिंह साकिन-पड़िया, थाना -धरहरा, जिला मुंगेर ने फर्द बयान में बताया कि घर लौटने के क्रम में बरियारपुर तीन बटिया मोड़ के पास उनके ही गांव के चार व्यक्तियों गोविंदा कुमार, अनिल मंडल, चंद्रशेखर मंडल एवं रिंकु कुमार उर्फ रिंका द्वारा उनपर गोलीबारी किया गया है।

घटनास्थल 4 खोखा एवं 2 गोली का अग्रभाग बरामद किया गया है। मामले का नामजद प्राथमिकी करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।