देवरिया बरहज।बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर जिलाध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी रामजी गिरि का प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्री गिरि का फूल माला से भव्य स्वागत किया।यहाँ श्री गिरि ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने टिकट देकर जो भरोसा मेरे ऊपर किया है उस पर मैं खरा उतरूंगा।कांग्रेस का एक -एक कार्यकर्ता चुनाव में मेरे लिए मेहनत कर रहा है।जनता अब बरहज में कांग्रेस को प्रतिनिधित्व देना चाहती है।मैं जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ।स्वागत करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, नगर अध्यक्ष मनोज राव, जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद, संतोष तिवारी, भोला तिवारी, विवेक मिश्रा, राधारमण पाण्डेय, दीपक पाण्डेय,डा.अमरेश सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, शंभूनाथ दीक्षित, उपेन्द्र कुमार,जितेन्द्र जायसवाल,श्रीप्रकाश पाल,रवि प्रकाश तिवारी, राम बहादुर सिंह, प्रेमलाल भारती,मारकण्डेय मिश्रा,दिनेश पासवान, पवन तिवारी,नरेन्द्र सिंह, संतोष यादव, नीलकान्त शुक्ल, गोविन्द मिश्रा,विनोद तिवारी, डा.राम प्यारे शर्मा,अशोक गोड़,शिव प्रताप पाण्डेय, ब्यास दुबे,दीपक श्रीवास्तव, जवाहिर गोड़,नरेश चंद, विजय कुमार,विनोद तिवारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।