– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: बबीता

⭕रंजीत कुमार विधार्थी

🛑मुंगेर: बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शवेता विश्वास ने मुंगेर जिलें के धरहरा प्रखंड निवासी जदयू नेत्री बबीता राय को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। मनोनयन के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने आशा और विश्वास के साथ उम्मीद जताया है कि बबीता राय पार्टी संगठन को पुरे प्रदेश में मजबूत करेंगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। प्रदेश महासचिव बनने पर बबीता राय को दर्जन भर जदयू नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जदयू प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, संतोष साहनी, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष बिक्की गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू राईन, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रीता राज, युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया चौधरी, जदयू नेता बच्चन राज पासवान, सुभाष मंडल, सोनी कुमारी, आशा देवी, रीना देवी सहित अन्य शामिल हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए मनोनीत प्रदेश महासचिव बबीता राय ने कहा कि जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शवेता विश्वास ने जो उन पर आशा और विश्वास जताया है उसे पर खङा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ संगठन से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी