पुलिस के इस सराहनीय कार्य की खूब हो रही है प्रशंसा!

🟥जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- अपनी मां के साथ आया बच्चा मां बाजार में कुछ सामान खरीदने लगी तब तक बच्चा अचानक वहां से भटक गया।
बच्चे की मां इंद्र चौक पर बच्चे को ढूंढ रही थी।
उसी समय यूपी डायल 112 पुलिस के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा वहां आ गए उन्होंने फोन से तत्काल बेयरलेस पर जानकारी दी और मां की फोन से डायल 112 के मुख्यालय बात कराई। उन्होंने सिपाहियों के सहयोग से तत्परता से खोजबीन शुरू कर दी।
खोया बच्चा आधे घंटे में दातागंज तिराहे पर मिल गया। चीता मोबाइल पर ड्यूटी कर रहे सिपाही रजत कुमार, एचजी हरी शंकर ने बच्चे को बरामद कर मां से मिलाया।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे के पास बच्चा मिल गया। पुलिस ने बच्चा को उसकी मां को सौंप दिया।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव चमरोलिया निवासी रेनू पत्नी पप्पू सिंह अपने सात वर्षीय बच्चे अमृत को लेकर सोमवार की दोपहर शहर के बाजार इंद्रचौक आई थी।
महिला एक दुकान से कुछ सामान खरीद रही थी कि उसके पीछे सात वर्षीय अमृत खड़ा था वह वहां से अचानक गायब हो गया महिला ने 112 पुलिस को फोन कर बताया कि उसका मेरा बच्चा बाजार से गायब हो मै सामान खरीदने में लगी थी।
जानकारी के बाद यूपी 112 की पुलिस के साथ इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। आधे घंटे बाद गायब हुआ बच्चा दातागंज तिराहे के पास रोता हुआ मिल गया।
चीता मोबाइल पर ड्यूटी कर रहे। कांस्टेबल माम चंद कांस्टेबल रविन्द्र सिंह ने बच्चा अमृत को उसकी मां को सौंप दिया। इंद्राचौक पर ड्यूटी कर रहे टीएसआई ललित कुमार का भी इस कार्य में विशेष सहयोग रहा।