*-पत्नी महिला सिपाही के खिलाफ भी कार्यवाही होना तय,*

🟥*जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

 

👉 :- के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद इसकी जांच कराई गई।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, हेड कांस्टेबल की पत्नी जो गोरखपुर में महिला सिपाही के पद पर तैनात है

जिसने महिला पर पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने हेड कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी।
उसने महिला थाने में भी हेड कांस्टेबल की शिकायत की। हेड कांस्टेबल को तलब किया गया तो उसने महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
इस बीच हेड कांस्टेबल की पत्नी ने भी आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पति को फंसाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस को सौंपी। जांच में महिला के आरोप सही पाए गए। रविवार को आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप को सौंपी गई है। वहीं पीड़ित महिला ने एक और सिपाही पर दुष्कर्म की कोशिश के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल पत्नी भी पति का सहयोग कर महिला से रुपए ऐंठने का काम कर रही थी एएसपी ने गोरखपुर पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है जिसके बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।