🔴*बदायूॅ – आजादी के अम्रत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को 26000 तिरंगा झंडा क्या भेट

*जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

भाजपा कार्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव में* हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्सी विधानसभा से विधायक हरीश शाक्य ने 26000 तिरंगा ध्वज डंडे सहित जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता को भेंट किए।

इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा हिंदुस्तान आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आवाहन किया है और मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सोशल मीडिया पर तिरंगा प्रोफाइल पिक्चर लगाने का भी आवाहन किया है। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर पर 13 से 15 अगस्त के मध्य तिरंगा लहराएगा और यह अमृत महोत्सव ऐतिहासिक होगा।

इस अवसर के मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।