✍️ जनपद- (बदायूं) प्रभारी / विवेक गुप्ता की रिपोर्ट-*

*-समाचार हेतु संपर्क करें:- 6395247324, नंबर पर।*

 

🔴जनपद बदायूं में भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक हुई।* जिसको केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा की पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचने का प्रयास करें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को बताएं इसी बीच अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंची पूनम यादव ने कहा (2022) में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है! उन्होंने जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की उन्होंने कहा पार्टी का शीर्ष संगठन यूपी के (2022) के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय और गंभीर है! शीघ्र नेतृत्व की जन जन तक पहुंचाने की योजना है! इस योजना पर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को खरा उतरना है! भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, व जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, ने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर तक संगठन को इसी तरह से मजबूत बनाए रखना है! उन्होंने संगठन में बूथ इकाई की महत्ता विस्तार से समझाई पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक बार फिर केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को कहा !
इसी बीच भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ने कहा की जिला इकाई विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुका है! प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले की सभी 6 सीटों पर भारी मतों के साथ जीत हासिल करने के लिए हर स्तर पर जुड़ा हुआ है! जिला इकाई पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है! संगठन बूथ स्तर तक पहले से अधिक मजबूत है! उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे सम्मेलनों में बूथ स्तर तक से सभी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं! जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा के स्वागत की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं!
महिला सम्मेलन के मौके पर नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदा कांत शर्मा, अरुण प्रकाश, कौशल शास्त्री, भगवान सिंह मौर्य, शिशुपाल शाक्य, सुखदेव राठौर, सोबरन सिंह राजपूत, मोनिका गंगवार,रानी सिंह पुंडीर, अमित शाह, पूनम यादव, समेत तमाम भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!