🔴जनपद- (बदायूं) प्रभारी / विवेक गुप्ता की रिपोर्ट-*

🔺भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत* 28 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस्लामियां इण्टर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

जन विश्वास यात्रा 27 दिसम्बर को कछला से जिले में प्रवेश करेगी, यात्रा निर्धारित मार्ग कछला, उझानी, संजरपुर, सिरासौल, बिल्सी, पिण्डोल, उघैती, इस्लामनगर, रानेट चौराहा, बिसौली, सैदपुर, वजीरगंज होते हुए ही बदायूँ शहर में आयेगी और निर्धारित स्थान पर ही स्वागत कार्यक्रम होंगे।

28 दिसम्बर को विशाल जनसभा में सुबह 10 बजे यात्रा शामिल होगी उसके बाद अपने तय मार्ग से इस्लामगंज, सखानू, अलापुर, म्याऊं, डहरपुर, दातागंज, समरेर होकर गुजरेगी और निर्धारित स्थानों पर ही स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।