🔴वकील अहमद सिद्दीकी

🔻बस्ती,बनकटी…..पुलिस अधीक्षक महोदय आशीष श्रीवास्तव के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिन बुद्धवार को क्षेत्राधिकारी महोदय रूधौली अंबिका प्रसाद तथा थानाध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में म0का0 कल्पना रावत, म0का0 रेनू यादव, द्वारा थाना लालगंज के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी बच्चियों/छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर-1090 – वीमेन पावरलाइन,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1930-साइबर हेल्पलाइन व
लालगंज थाने का सी0यू0जी0 नं0- 9454403116के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया ।और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।और महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया।