✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🟥मथुरा- गोवर्धन बड़ी परिक्रमा मार्ग गोविंद कुंड स्थित श्री कृष्णानंद भजन आश्रम में साधु संतों की सेवा की जा रही है। मंदिर में श्री राधा कृष्ण के दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।मंदिर में सदगुरुदेव ब्रह्मलीन गोविंद दास बंगाली बाबा की सेवानुसार प्रत्येक द्वादशी को सैकड़ों साधु संतों को भोजन प्रसादी के बाद दक्षिणा दी जाती है। इसमें आसपास के अलावा दूरदराज के साधु संत प्रसाद पाते हैं। सेवक राधानाथ दास महाराज ने कहा कि साधु संतों की सेवा से मन को प्रसन्नता होती है। नर सेवा नारायण सेवा है।श्री गिरिराज जी कलयुग के साक्षात देवता हैं। गिरिराज जी की पूजा और दर्शन से लोगों के सारे कष्ट कट जाते हैं। इससे पूर्व मंदिर में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पहुंचे व भगवान की पूजा अर्चना की। सेवक राधानाथ दास महाराज ने भागवताचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।