✍️डॉ शशि कांत सुमन
🟥मुंगेर। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 के तहत राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विधाओं में विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। निर्देशानुसार राज्य स्तरीय फुटबॉल (बालक) अंडर-17 का आयोजन दिनांक 05.03.2022 से 09.03.2022 तक मुंगेर जिला में होना है। खेल के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने संबंधित खेल समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था, खेल मैदान आदि के संबंध में आवश्यक निदेश दिये गये। 05 दिनों के तक चलने वाले अंडर-17 (बालक) फुटबाॅल प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 780 बच्चे,खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। विभागीय दिशा निदेश के अनुसार उनके आवासन के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश खेल पदाधिकारी को दिया गया। 05 मार्च को उद्घाटन मैच खेला जायेगा। पोलो मैदान, शीतलपुर मैदान, जे.एस.ए. एवं जमालपुर में अन्य मैदान को चिह्नित करने का निदेश दिया गया। यातायात व्यवस्था और खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने का निदेश विभागीय दिशा निदेश के अनुसार दिया गया। इस संबंध में पुनः 01 मार्च को विस्तृत बैठक किया जायेगा। बैठक में नगर आयुक्त कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार आलोक, क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक श्री विद्या सागर, जिला खेल पदाधिकारी सुश्री वैजयंती, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मुंगेर उपस्थित थे।