🟥मुंगेर  पहली बार बिहार में वूमेन खो-खो लीग का आयोजन होने जा रहा है

बिहार के सभी जिले के प्रतिभाशाली खो-खो महिला खिलाड़ी ने सैकड़ों की संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

इस लीग में बिहार के प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा

खो-खो एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो प्राचीन भारत से जुड़ा है। खो-खो उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय गेम है। यह पारंपरिक भारतीय खेल बिहार में बहोत पोपुलर है। इसकी लोकप्रियता खासकर जमीनी स्तर से और बालक व बालिका खिलाड़ियों को इसके प्रति रुझान को और भी अधिक बढ़ाने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। यह निर्णय है , फर्स्ट बिहार बालिका खो-खो लीग का मेगा इवेंट का आयोजन। यह आयोजन जून महीने में कराने की योजना बनी है।

इसको लेकर आज इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में पूरे बिहार के महिला खो-खो खिलाड़ियों सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , मुंगेर जिला प्रशासन के आेएसडी विवेक सुगंध एवं जिला खेल पदाधिकारी सह सीनियर डिप्टी कलेक्टर चंदन कुमार , विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर मो 0 खालिद , खेलप्रेमी साईं शंकर एवं जाप जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार उर्फ पप्पी यादव, नमामि गंगे के डीपीओ शालिग्राम प्रसाद मौजूद थे । सभी अतिथियों को मुंगेर जिला खो-खो संघ के राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों के द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की । मंच का संचालन मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह कर कर रहे थे।साथ ही फर्स्ट खो-खो लीग का अतिथियों के द्वारा लोगो का विमोचन किया गया। इस प्रोग्राम में पूरे बिहार के सभी जिलों से कुल 250 से अधिक महिला खिलाड़ियों एवं विभिन्न जिलों के 50 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने सभी पदाधिकारीगण का आभार प्रकट करते हुए मुंगेर में आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया।
इसके कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी , उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के माध्यम से प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए फर्स्ट टाइम बिहार में वूमेन खो-खो लीग का आयोजन होना है , इसके लिए बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के गठित टेकनिकल टीम के द्वारा बालिका खो-खो बिहार के खिलाड़ियों के विकास और प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य के साथ बिहार के सर्वश्रेष्ठ टीमें मैट पर पहली बार लीग में खेलती नजर आयेंगे।
नीरज कुमार पप्पू ने इस लीग की रुपरेखा के बारे में बताया कि टीमों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का प्रतिभा व प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। इसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भी प्रदेश टीम की ओर से भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इस आयोजन में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।