🟥जी. पी. दुबे
     संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 30 अप्रैल लालगंज पुलिस द्वारा लालगंज थाने पर पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में वांछित अभियुक्ता प्राची तिवारी पत्नी बैजनाथ तिवारी को उसके घर तारामंडल रोड भरवालिया बुजुर्ग थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया |
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया की प्राची तिवारी 2010 से पुनीता पांडे पुत्री ब्रह्मानंद पांडे निवासी औद्योगिक नगर मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के नाम से फर्जी तरीके से मार्कशीट व प्रमाण पत्र बनवा कर विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालय दुबौली कला थाना लालगंज बस्ती पर नियुक्त थी | जो 2020 से पकड़े जाने के डर से गैरहाजिर चल रही थी |
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति, हेड कांस्टेबल अमरनाथ, महिला कांस्टेबल पुष्पा राजभर, नेहा मौर्या शामिल रहीं |