🔴विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

रुद्रपुर देवरिया। पहाड़ो पर बर्फबारी से शीतलहर और दिन भर कोहरे ने लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमूमन मकर संक्रांति के बाद तेज धूप का आनंद उठाने वाले लोगो को इस बार फरवरी में भी शिमला जैसी ठंडक का अहसास हो रहा हैं लगातार कोहरा शीतलहर से लोग कपकपा रहे है पछुआ हवा के साथ गलन ने लोगो को घरों में ही दुबकने को विवश कर दिया है बुधवार को दिन भर सूर्य की किरणें नही दिखाई दी। लगातर कोहरा ठंडक से जनजीवन अस्त व्यस्त है गरीबो मजदूरों के साथ पशुपालकों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा हैं वही बाजारों और सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा देखा जा सकता हैं।