✍️ वकील अहमद सिद्दिकी

🔴बस्ती, बनकटी.…..प्राचीन शिव मंदिर थालेश्वर नाथ बनकटी का एक अलग ही पहचान है। श्रावण मास के शुरू होने से एक दिन पहले शिवधाम थालेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ शिव मंदिर के प्रांगण में झाडू लगाकर साफ सफाई किया। तथा वहाँ पर उपस्थित श्रद्धालुओं से निवेदन करते हुए साफ सफाई बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना वर्ष का पांचवां माह है।इस दौरान सावन सोमवार व्रत का सर्वाधिक महत्व बताया जाता है। दरअसल श्रावस मास भगवान भोलेनाथ को सबसेअधिक प्रिय है। इस माह में सोमवार का व्रत और सावन स्नान की परंपरा है। श्रावण मास में बेल पत्र से भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना अति फलदायी माना गया है।शिव पुराण के अनुसार जो कोई व्यक्ति इस माह में सोमवार का व्रत करता है भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए अयोध्या, हरिद्वार, काशी, उज्जैन, नासिक समेत भारत के कई धार्मिक स्थलों पर जाते हैं।श्रावण के पावन मास में शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। वे इन तीर्थ स्थलों से गंगा जल से भरी कांवड़ को अपने कंधों रखकर पैदल लाते हैं और बाद में वह गंगा जल शिव को चढ़ाया जाता है। सालाना होने वाली इस यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को कांवरिया अथवा कांवड़िया कहा जाता है।
इस अवसर अभिनंदन मिश्रा, सुभाष पाण्डेय, अरविंद शुक्ला, राम किशोर दास, बब्लू बाबा, आदि लोग उपस्थित रहे।