🛑लालगंज, आजमगढ।

✍️रिपोर्टर, अब्दुर्रहीम शेख़।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरिहा बाज़ार में प्रसिद्ध समाज सेवी प्रख्यात हास्य व्यंग के कवि अय्यूब वफ़ा ने ठंड को देखते हुए इस वर्ष भी गरीबों में कम्बल वितरण का कार्य किया।
यह कार्य विगत अठठारह वर्षों से चल रहा है और इस कम्बल वितरण में हर जाति और धर्म के लोग समलित होते हैं और समाज के प्रतिष्ठित और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह वितरण का कार्य किया जाता है।
शेख़ मसूद गर्ल्स इंटर कॉलेज फरिहा के अयोजन में यह कार्य किया गया। शेख़ अहमद मसूद की अध्यक्षता में कम्बल वितरण हुआ।
इस अवसर पर आदिल शेख़, राजेन्द्र प्रसाद यादव, ज़फ़र सिद्दीकी, अवध राज यादव, तालिब इस्लाही, शादाब आज़मी, उमैर राज़,अब्दुर्रहीम शेख़, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन नसीम साज ने किया। अन्त में आयोजक समर पाल यादव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।