देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ विजय सेना निर्माणअभियान के तहत सोमवार को देवरिया जनपद के 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।शहर के भिखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरेज हाल में छत्तीसगढ़ से आये हुए विशेषज्ञों ने चलचित्र के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास, संघ औऱ भाजपा के देश विरोधी अतीत को दिखाते हुए व्याख्यान दिया।विशेषज्ञों ने आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में समृद्धिशाली बनें भारत की गाथाओं का बखान किया।विशेषज्ञों ने भारत की आजादी के लिए कांग्रेस के संघर्षों को चित्रांकित करते हुए आजादी के बाद कांग्रेस की स्वर्णिम उपलब्धियों को बताकर प्रशिक्षण में शामिल कांग्रेसजनों के भीतर ऊर्जा का संचार किया।मैरेज हाल परिसर में पार्टी का ध्वजारोहण मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी द्वारा करने के बाद शिविर की शुरूआत हुई। ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ शिविर में शामिल जनपद के सभी 16 ब्लॉक अध्यक्षों,सभी 176 न्याय पंचायत अध्यक्षों, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी 45 पदाधिकारियों, शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व वार्ड अध्यक्षों,कांग्रेस के सभी फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों,कांग्रेस के नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनपद के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी शामिल कांग्रेसजनों को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाये गये।इसके साथ ही शिविर में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर संघ औऱ भाजपा द्वारा कांग्रेस व नेताओं के विषय में फैलाये जा रहे झूठ व दुषप्रचार से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का बेहतर औऱ प्रमाणिक इस्तेमाल करने की महत्वपूर्ण जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी गयी।शिविर में प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जोनल प्रभारी छत्तीसगढ़ गढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण से पराक्रम शिविर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश भर में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का एक विजय निर्माण सेना तैयार कर रही है जिनके पराक्रम की बदौलत विधान सभा चुनाव मिशन 2022 में पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनायेगी।श्रीमती प्रियंका गांधी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की चेहरा होंगी औऱ कार्यकर्ताओं की विजय निर्माण सेना विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता दिलायेगी। श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई भारत औऱ उत्तर प्रदेश की अस्मिता बचाने के लिए है।देश के संविधान औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए है।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री विनोद वर्मा ने कहा कि देश की आजादी का जो इतिहास है वही कांग्रेस का इतिहास है।कांग्रेस ने देश के लिए आजादी से पहले औऱ आजादी के बाद अनेकों कुर्बानियां दी।देश को मजबूत औऱ समृद्धिशाली बनाया लेकिन संघ औऱ भाजपा के लोग सवाल पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया।देश अब इन लोगों से पूछेगा कि इन्होंने क्या किया।प्रशिक्षण शिविर को आयुष पाण्डेय, जयबर्धन बिरसा तथा विनय शील ने अलग-अलग विषयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।शिविर को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, सचिव व प्रभारी कौशल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि आदि ने संबोधित किया।प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष शहला अहरारी,पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, केशव चंद यादव,नौशाद अहमद खान,पुरूषोत्तम नारायण सिंह,संदेश यादव,कृष्ण चंद्र दीक्षित, गोरख यादव, अमित सिंह गौतम,महेन्द्र अंबेडकर, जयदीप त्रिपाठी,दीनानाथ भारती, विजय शेखर मल्ल रोशन, भागीरथी प्रसाद,दीनदयाल प्रसाद,जुलेखा खातून, मुकुन्द भाष्कर मणि, नागेन्द्र शुक्ला, आनंद देव गिरि,समीर पाण्डेय,जवाहर लाल चौहान,नौशाद राजा,निलेश मणि, दीनदयाल यादव,भरत मणि त्रिपाठी,अमूल्य रत्न मणि,नागेन्द्र सिंह, राम अशीष साहनी, सुनील कुमार तिवारी, चंद्रमोहन पाण्डेय, आनंद शंकर, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, आसमां खातून,दया बावा,सुहेल अंसारी,मनोज मणि,आलोक त्रिपाठी,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,महेन्द्र नाथ गुप्ता, मारकण्डेय मिश्र,जितेन्द्र यादव,सुनील द्विवेदी, सत्य प्रताप मिश्रा,दिनेश गुप्ता, रामबहादुर सिंह,जनार्दन वर्मा, मनोज सिंह, विनोद जायसवाल, हरीश कुमार सिंह,आदि शामिल रहे।