🟥सोनभद्र। यूं तो पूरे भारतवर्ष में दूर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जनपद की प्रशासन पूरे नवरात्र भर पूरी तरह से मुस्तैद रही। विजयदशमी के बाद मूर्ति विसर्जन भी एक बड़ी चुनौती हो जाती है क्योंकि मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों के पानी में डूबने व बहने का डर बढ़ जाता है। इसी की सुरक्षा व्यवस्था में समस्त प्रशासन पूरी जोर लगा देती है। इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के करमा थाना अन्तर्गत रखी गई मूर्तीयों का विसर्जन नजदीकी जलाशयों में किया गया। थानाध्यक्ष करमा राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना अंतर्गत पूरे क्षेत्र में प्रशासन कड़ाई के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखी। गुरूवार 06 अक्टूबर 2022 को थानाध्यक्ष करमा राजेश सिंह की उपस्थिति में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने डोंगिया जलाशय में शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था जिसमें महिला पुलिस भी तैनात किए गए थे।