🟥गोरखपुर घघसरा/ पाली। घघसरा नगर पंचायत में चौमुखी विकास चाहते है तो भाजपा चैयरमैन पद के प्रत्याशी प्रभाकर दूबे को भारी मतों से जिताये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस नगर पंचायत को एक आदर्श नगर पंचायत बनाना चाहते है।

उक्त बातें घघसरा बाजार में एक नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कही। उन्होंने नगर व्यवसायी से कमल खिलाने की अपील की। संतकबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि जात पात के चक्कर मे न पड़े भाजपा में ही सभी का हित है। महामंडलेश्वर किरन नन्द गिरी ने कहा कि भाजपा को दिया गया हर एक वोट मोदी और योगी को मजबूत करेगा। भाजपा कहा कि सुशासन और विकास भाजपा में ही सम्भव है। सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा भाजपा ने हर तबके के लोगो का ध्यान रखा जाता है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अश्वनी प्रभाकर दुबे आख़िलदेव त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी
रमेश मद्धेशिया, श्यामविहारी त्रिपाठी, रामजन्म सिंह एडवोकेट अभिषेक मणि त्रिपाठी एडवोकेट