🟥वकील अहमद सिद्दीकी

🛑बनकटी, बस्ती.….भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा बस्ती के महादेवा विधानसभा मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन विधानसभा महादेवा के कुदरहा ब्लाक परिसर में किया गया।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि लखीमपुर खीरी

 

के श्रीनगर से विधायक मंजू त्यागी रहीं। महिलाओं के जन समूह को देखकर मुख्य अतिथि प्रफुल्लित रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रयास के फलस्वरूप ही महिलाओं के आरक्षण बिल पास किया गया। साथ ही

 

सरकार महिलाओ को शक्तिकरण बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है।
बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने

 

से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अनवरत प्रगति कर रहा है। हमें गर्व है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के

 

सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ़ गई है।
विधानसभा महादेवा में कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीए एकेडमी की प्रचार्य अरुणा पाल व संचालन रोली सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, सीमा खरे, दिव्या त्रिपाठी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, ममता सिंह, अभिषेक कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी रघुनाथ सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ई० अरविन्द पाल, ब्रह्मदेव यादव, पिन्टू तिवारी, केके दुबे, सोनू सिंह, राजकुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनकटी उर्मिला देवी, प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक दुबे, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र चौधरी,सुनील कुमार पान्डेय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का जन समूह मौजूद रहा।