🟥मुंगेर जमालपुर —- भारत जन जागरण दल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार और मुंगेर जिला के कमेटी के बीच चल रहे गतिरोध अन्तः आज उभर कर सामने आया जब मुंगेर के जिलाध्यक्ष रविकांत झा समेत पूरी जिला कमेटी ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत जन जागरण दल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार के अविवेकपूर्ण फैसले के कारण आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी है पार्टी। रविकांत झा ने आगे कहा कि आपको ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एम कुमार चौरसिया के गलत रवैया के कारण पूर्व

 

प्रदेश अध्यक्ष शंभू कुमार चौरसिया ने भी पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम चुके हैं। इस घटना के पीछे भी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार की कार्यशैली ही जिम्मेदार है। जब से पंकज कुमार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से वह लगातार मुंगेर जिले में अपने गलत फैसले से पार्टी को गलत दिशा में ले जाकर कमजोर कर रहे हैं और जिले के कई महत्वपूर्ण लोगों को नजरअंदाज करना भी पंकज कुमार की फिदरत रही है। इन्हीं कारणो से भारत जन जागरण दल के मुंगेर जिले की पूरी कमेटी समेत मैं रविकांत झा जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ ।