🔴लखनऊ। भगवान श्री राम के अनुज भगवान श्री लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में आगामी अक्टूबर माह में लखनऊ जनकल्याण महासंघ द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में लक्ष्मण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष तथा महोत्सव के संयोजक के. के. सिंह ने विधानसभा मार्ग स्थित चरण होटल में आयोजित बैठक दी। बैठक में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक एवं लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष के. के. सिंह ने बताया कि भारत में पहली बार आयोजित हो रहे लक्ष्मण महोत्सव के स्वरूप एवं उद्देश्य के लिए जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। भगवान लक्ष्मण और माता उर्मिला के त्याग और तपस्या तथा उनके राज्य के विषय में लोगों में जनजागृति उत्पन्न करना है। कार्यक्रम के सह संयोजक रूप कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। लक्ष्मण महोत्सव में सक्रिय सहयोग करने के इच्छुक लोग संयोजक के के सिंह मोबाइल नंबर 9455760589, 7985612488 अथवा सह संयोजक रूप कुमार शर्मा मोबाइल 9415001064, 8299605742 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बैठक में विष्णु तिवारी, कृपाशंकर मिश्रा, हिमांशु सिंह, प्रमोद द्विवेदी, रितेंद्र नाथ मिश्रा, जयकरन सिंह, वंदना पटेल, दया नन्द सिंह, सरिता शर्मा, सारिका श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, सुमित मिश्रा, कार्तिकेय मिश्र, संजीव त्रिपाठी, आशीष कुमार दीक्षित, अनुज द्विवेदी शामिल रहे तथा उन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में लक्ष्मण महोत्सव को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।