मऊ। महिला एवं बाल विकास अनुभाग लखनऊ द्वारा मऊ जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सत्यमित्र सिंह की धर्मपत्नी प्रज्ञा नीरज सिंह को किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य नामित किया गया है। उनके इस मनोनयन से लोगों ने प्रज्ञा नीरज सिंह सहित सत्यमित्र को बधाई दी।
गौरतलब हो कि बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2019 के नियम 87 के अधीन गठित चयन समिति की संस्तुति पर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रज्ञा नीरज सिंह निवासी राजपुताना दक्षिण टोला को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। जो बालकों की देखरेख व संरक्षण के प्रति कार्य करेंगी।
श्रीमती प्रज्ञा नीरज सिंह के इस मनोनयन पर उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष व शासन द्वारा नामित नगर पालिका सभासद राकेश तिवारी, महामंत्री श्रीराम जायसवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, गौरव जायसवाल, कन्हैया लाल इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त किया। वही प्रज्ञा नीरज सिंह ने कहाकि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिले इस दायित्व का वह इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगी।