✍️अभिनाश जायसवाल 9918214226

🟥सन्तकबीर नगर/पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत शकूरचक और  शिवबखरी मे चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणो ने

 

आवास,  पेंशन , शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड,  से संबंधित मामले आये  जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए एडीओ पंचायत  समस्याएं सुनी।मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत दलसिगार यादव ने  सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारियां दी। किसान सम्मान नीधि और पेन्शन पर ज्यादा जोर देते हुए बिशेष सुनवाई की गयी।
इस मौके पर एडीओएजी अशोक कुमार,रमाकांत, संतोष मिश्रा,रोहित प्रजापति, सुशील सिंह, रामसूरेस यादव, रामसजीवन यादव,सूर्य प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।