🟥जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟠बस्ती 10 मई निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना हुयीं |

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने निरीक्षण के उपरांत पोलिंग पार्टियों को किसान इंटर कॉलेज से नगर पालिका परिषद बस्ती,नगर पंचायत नगर बाजार, मुंडेरवा, गणेशपुर गायघाट, बनकटी के लिए रवाना किया |
पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, क्षेत्राधिकारी ने मतदान सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए |

हरैया नेशनल इंटर कॉलेज से उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने निरीक्षण के उपरांत पोलिंग पार्टियों को नगर पंचायत हरैया से बभनान,कप्तानगंज एवं हर्रैया नगर पंचायत के लिए रवाना किया |