✍️विनय कुमार गुप्ता
🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत सराव बुजुर्ग निवासी पुर्व सैनिक सच्चिदानंद शुक्ला कि अचानक तवीयत बिगड़ने के बाद गोरखपुर के एक नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात निधन हो गया,निधन के बाद सैनिक के शव को उनके पैतृक गांव सराव बुजुर्ग लाया गया जहां पर सेना के वीर जवानों ने तिरंगा में शव को लपेट कर पुष्प चक्र से सम्मानित कर सलामी दी। मुक्तिपथ पर पूर्व सैनिक के बड़े पुत्र पूर्व जूनियर वारंट अधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला द्वारा मुखाग्नि दी गयी। सैनिक के निधन की खबर से गांव में मातम पसर गया घर पर सैकड़ो क्षेत्र वासियों का आज ताता लग गया। इस अवसर पर रिंग कमांडर मुकेश तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देवरिया कैप्टन ओम प्रकाश पाठक, सुबेदार मेजर थापा ने थल सेनाध्यक्ष के तरफ से तिरंगा झंडा प्रदान किया। इस अवसर पर जुनियर वारंट आफिसर दयाशंकर शुक्ल, सुबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी, फ्लाईट लेफ्टिनेंट रामसागर तिवारी, हिमांशु मिश्रा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरेंद्र राव, जुनियर वारंट आफिसर विश्व दीपक तिवारी के साथ, गांव के अजय शुक्ला अभिषेक शुक्ला विपिन उर्फ सुर्य प्रकाश शुक्ला, शशिमौली शुक्ला, अजय साहनी, शिल्पा साहनी ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।