रुद्रपुर देवरिया।
विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का बुधवार की रात आकस्मिक निधन हो गया तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के वक्त उनका निधन हुआ है। निधन की खबर मिलते ही जिले के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी प्रमोद सिंह बसपा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
निधन पर राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह, प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पांडेय, भाजपा नेता छट्ठेलाल, निगम, गौरीबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद, राजीव गुप्ता, दिलीप जायसवाल ने शोक जताया।