अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
मुंडेरा बाजार विधान सभा वर्तमान में चोरी चौरा विधान सभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुकी शारदा देवी जो इस समय बीमार चल रही है। अस्वस्थ्य होने के बाद भी सोमवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौड़ा कर लोगो का दुख दर्द सुनी। सिलहटा मुंडेरा,राजधानी,बड़हरा,
आदि गावों के लोगो राहत सामग्री बांटी।उक्त दौरान
उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए शारदा देवी ने कहा कि मैं बीमार चल रही हूं।डाक्टर बेड रेस्ट की सलाह दिए है।फिर भी आप लोगो के दुख दर्द को देखकर मैं आप लोगो के दुख को बाटने आई हूं।बाढ़ के लिए सरकार जिम्मेदार है।सरकार ने बांधो के बचाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया।सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।मरम्मत के नाम पर कागजों में करोड़ों का वारा न्यारा हुआ ।मौके पर लीपापोती का खेल चला।
सपा की सरकार बनने जा रही है ।सरकार बनते ही इन धोटालो की जांच करायी जायेगी। इस समय बाढ़ पीड़ितों के नाम पर प्रदेश सरकार खुब धोटाला कर रही है ।बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। भाजपा के नेता सिर्फ फोटो खिंचवा रहे हैं व बाढ़ से धिरी जनता परेशान हैं। भ्रमण के दौरान सन्तोष यादव. अन्जू पासवान. कैलाश यादव. हरिवंश यादव. राजबहादूर. पंकज. डब्लू. रामलखन पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित थे।