*-हृदय गति रूकने से हुआ निधन,*

*-भारतीय जनता पार्टी में दौडी़ शोक की लहर,*

*-पप्पू भैया पिछले दो बर्षो से चल रहे थे बीमार,*

🟥जनपद बदायूॅ प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह 80 वर्षीय ह्रदय गति रुक जाने कारण निधन हो गया,
पप्पू भैया पिछले दो वर्षों से अधिक बीमार चल रहे थे।इनके निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10:00 बजे शमशान भूमि लालपुल में होगा।
अवनीश कुमार सिंह का जन्म 13 अगस्त 1942 को दातागंज के ग्राम व पोस्ट मझारा में हुआ था।
चार बार दातागंज से विधायक रहे, वे 1977 से 1980, 1984 से 1989, 1991 से 1993, 1993 से 1996 तक विधायक रहे।
सन 1985 से 1991 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। सन 1972 में समरेर से ब्लॉक प्रमुख रहे। वे पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व० कल्याण सिंह के बहुत नजदीकी रहे, कई बार कल्याण सिंह उनके आवास पर भी आये। पप्पू भैया सदैव सरल, सहज और ईमानदार नेता माने जाते थे, उनके निधन के बाद सभी लोग उनकी सरलता व सादगी की चर्चा करते रहे।
अवनीश कुमार सिंह के पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, वे भी बहुत बड़े नेता थे, उनकी सूबे में अलग पहचान थी।
अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के एक पुत्र राहुल सिंह जो पूना में इंजीनियर है, उनकी पुत्री ऋतु सिंह मुम्बई में है।इनके दामाद उद्योगपति तरुण सिंह बड़े व्यवसायी हैं।
अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया कुल चार भाई और एक बहिन है, भाइयों में वह तीसरे नंबर के थे।
बड़े भाई वीके सिंह नेवी में रेयर ऐडमिरल हैं वे अमेरिका में है। दूसरे भाई छोटे भईया भी अमेरिका में है।
सबसे छोटे भाई सुभाष सिंह दिल्ली में रहते हैं। बहन मीरा दिल्ली में हैं इनके पति आई.वी. में डारेक्टर रहे।