🔴वाराणसी

सेवापुरी- पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के सकलपुर, पूरेनंदा, बरियारपुर, किन्नूपुर, जोगियापुर ,केवटान, चकलोला, इत्यादि गांव में जाकर भ्रमण किया जिसके दौरान लोगों द्वारा पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगो को विस्तार पूर्वक बताते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का अपील किया। भ्रमण के दौरान बरियारपुर गांव में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।