✍️वकील अहम सिद्दीकी

🔴बस्ती,बनकटी……विकासखंड बनकटी मे शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव पर युवा कल्याण एव प्रदेशिक विकास दल बनकटी द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अरुण कुमार पान्डेय के नेतृत्व में किया गया।जिसमें ग्रामीणों के विभिन्न गाँव से आये तमाम युवा प्रतियोगिता में भाग लिए। जिसमें
बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़़ में प्रथम स्थान शुभम ग्राम सजनाखोर, द्वितीय स्थान अभिषेक ग्राम बाघापार, तृतीय स्थान मृत्युंजय छतौरा ने प्राप्त किया। वालीबाल में मोहम्मद शफीक बनकटी(टीम)ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पंखों बारी के इसरार (टीम )ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान सतीश डडंवा लगुनही व द्वितीय
स्थान अंकित बाघापार ने प्राप्त किया। कबड्डी में प्रथम स्थान डडंवा लघुनही,द्वितीय स्थान लहरी ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्रिया कड़सरी, द्वितीय स्थान आशिया मदरा, तृतीय स्थान लक्ष्मी ग्राम देवमी,कबड्डी में प्रथम स्थान प्रिया (टीम)ग्राम देवमी, द्वितीय स्थान रंजना कस्तूरबा (टीम) बनकटी ने प्राप्त किया।लम्बी कूद मे आशिया मदरा ने तीसरा स्थानप्राप्त किया।
इस कार्य क्रम मे वालीवाल, कबड्डी,एथलेटिक्स का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रघुनाथ सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,बीडीओ धनेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि थरौली सुनील पाण्डेय,इकबाल अहमद देवमी,परवेजआलम,रामनरायन,मखन्दर,मनिराम मौर्य,रामभवन आदि लोग उपस्थित रहे।