संतकबीरनगर से संपादक न्यू समाचार प्लस सुहेल अहमद की रिपोर्ट
संतकबीरनगर  / सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश की जानिब से सेमरियावां के शहीद मुहीबुल्लाह स्टेडियम में शनिवार की रात आल इंडिया मुशायरा एव कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुशायरे के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा की
मौजूदा केंद्र प्रदेश सरकार ने जनता का विश्वाश खो दिया है। आम गरीब जनता, किसान, नौजवान परेशान हैं।बेरोजगारी , महंगाई चरम पर है।महिला असुरक्षित है।
श्री चौधरी ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार के सारे दावे खोखले साबित हुए। दो करोड़ रोजगार,किसानों की आमदनी दुगुनी करने के बजाए देश की संपत्तियां बेची जा रही हैं। अब प्रदेश भर की जनता इन सरकारों से छुटकारा और बदलाव चाहती है।सपा को सभी जाति धर्म वर्ग आमजन का समर्थन मिल रहा है।सपा के क्रांतिकारी लाल रंग से विरोधी परेशान हो गए हैं।चारो तरफ आ रहे अखिलेश की गूंज से विरोधी परेशान हैं।
इस अवसर पर सपा के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान,जिला उपाध्यक्ष मो अहमद,के डी यादव,लोरीक यादव कोमल यादव,नित्यानंद यादव, राजमन यादव,प्रदीप सिसोदिया,शोएब अहमद नदवी,फिरोज अशरफ,आलोक कुमार,वसीम अहमद अबरार अहमद प्रधान,निहाल अहमद,मो हुसैन,शब्बीर अहमद, आदि ने मुख्य अतिथि रामप्रसाद चौधरी का कार्यक्रम में स्वागत किया।