✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 29 अप्रैल पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के आदेश के क्रम में मुंडेरवा पुलिस ने रामपुर इटावा से गोपालगंज बिहार वध के लिए ले जा रहे 26 गोवंश पशु एवं दो तस्करों को गिरफ्तार किया |
प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा अरविंद कुमार शाही ने बताया कि अभियुक्त ताहिर पुत्र नवाब हुसैन निवासी मिर्जापुर थाना मिलक खानम जनपद रामपुर व राशिद पुत्र हसनैन निवासी अहमदनगर तराना थाना भोट जनपद रामपुर को आज सुबह लगभग 8:30 पर खझोला चौकी के पास गिरफ्तार कर मध्यमा संख्या 121/2023 धारा 3/5क /8 गोवध निवारण अधिनियम पशु क्रूरता अधिनियम में पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा गया |
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा अरविंद कुमार शाही,उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अली हसन सिद्दीकी, कांस्टेबल मुकेश साहनी,विशाल चौधरी,श्रवण कुमार शामिल रहे |