रायबरेली। थाना डलमऊ के।भरसना अचानक कुएं में गाय के गिर जाने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों को जब पता चला कि गहरे कुएँ में गाय गिर गई है और उसकी जान आफत में है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कुएं के ज्यादा गहरा होने के कारण पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर मदद ली। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने जब रस्सी से गाय को निकालने की कोशिश की तभी रस्सी पर 4 सांप भी लिपट गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सूझबूझ से पहले सांप को रस्सी से अलग किया। फिर उसके बाद सुरक्षित गाय को बाहर निकाल दिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की इस सराहनीय काम की चर्चा सब जगह हो रही है।