🟥जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

 

🛑बस्ती 22 अगस्त पुलिस द्वारा 24 घंटे की विशेष सर्च अभियान में जिलाधिकारी द्वारा घोषित 87 जिला बदर अभियुक्तों मे तीन अभियुक्तों को उनके घर से थाना वाल्टरगंज, दुबौलिया तथा छावनी पुलिस टीम द्वारा एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया |

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में चलाए गए जिला बदर अपराधियों के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन में 87 अपराधियों में से 3 अपराधी अपने घर पर रहते हुए पाए गए |
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 31 मई 23 को जिला बदर घोषित सलीम पुत्र अब्दुल निवासी गणेशपुर टोला धोबहिया उसके घर से वाल्टरगंज पुलिस ने उप निरीक्षक सुरेश कुमार मकबूल आलम के नेतृत्व में गिरफ्तार किया | अभियुक्त सलीम के ऊपर गुंडा एक्ट समेत कई अन्य धाराओ में वाल्टर गंज थाना पर मुकदमा पंजीकृत है |
छावनी थाना अंतर्गत 19 जून 23 को जिला बदर घोषित अपराधी पिंटू उर्फ विकास मिश्र पुत्र शिव कुमार निवासी मल्लू पुर थाना छावनी बस्ती को छावनी थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उसके घर मल्लू पुर से गिरफ्तार किया गया |
दुबौलिया थाना अंतर्गत 8 अगस्त 23 को जिला बदर घोषित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी सिटिकिहवा थाना दुबौलिया बस्ती को उसके घर से उपनिरीक्षक प्यारेलाल और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया |
अभियुक्त अशोक कुमार के ऊपर बस्ती तथा गोंडा जिले में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत हैं |
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के ऊपर जिला बदर का आदेश न मानने के जुर्म में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया |
प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय तथा संबंधित थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे |