✍️वीरेंद्र सिंह

🛑अमेठी / पेंशन अधिकार महारैली दिल्ली में उमड़ा कर्मचारियों का ऐतिहासिक जन सैलाब ,एन पी एस विरोधियों ने सरकार की हठधर्मिता को दिखाया आईना।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले रेलवे, विविध केन्द्रीय कर्मचारी और राज्य कर्मचारी संगठनों सहित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा दिल्ली में महारैली का आयोजन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए यह आन्दोलन राम लीला मैदान में हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने एनजेसीए के मंच पर “हमें नई और तुम्हें पुरानी, नहीं चलेगी यह मनमानी” का नारा देकर जनप्रतिनिधियों को झकझोरने का कार्य किया। उन्होंने संघर्ष के बल पर पुरानी पेंशन बहाल कराने का संकल्प लिया।अमेठी से सैकड़ों पदाधिकारी व शिक्षक ,प्रदेश उपाध्यक्ष / जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ- अमेठी के संयोजन में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और ओ पी एस की मांग में सम्मिलित हुए। रैली के लिए स्थानीय संयोजक देवेश शर्मा बताते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को सिरे से खारिज कर एनपीएस का जो फर्जी गुणगान कर ओ पी एस से बेहतर बताया गया। इस प्रदर्शन से सरकार की हठधर्मिता को आईना दिखना चाहिए। जहां बुढ़ापे में कर्मचारी कुछ करने की स्थिति में नहीं होंगे, तब उनके मुंह का निवाला छीनने वाली यह सरकार संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शा रही है। लेकिन देश के कोने – कोने से जिस तरह शिक्षकों और कर्मचारियों की तादाद रामलीला मैदान में पहुंची है। उसने सरकार को दर्पण दिखाने का काम किया है। लाखों कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि ओपीएस बहाली के लिए कमर कस ली गई है। संघर्ष को और भी बढ़ाने की जरूरत पड़ी, तो पीछे नहीं हटा जाएगा। संवेदनाओं का परित्याग कर चुकी केन्द्र और राज्य की सरकार को लोककल्याण की परिकल्पना पर कार्य करने के लिए यह आन्दोलन चले तो रहा है। सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मानपूर्ण जीवन यापन के आधार ओपीएस बहाली तक यह आन्दोलन रुकने वाला नहीं है। महारैली में दादा सुरेंद्र बहादुर सिंह-संरक्षक ,श्री राम सोनी-जिला मंत्री, रमाकांत मौर्य- महामंत्री,आशुतोष मिश्रा- जिला संगठन मंत्री, राम यश शर्मा- जिला संगठन मंत्री ,सुनील कुमार सिंह- अध्यक्ष, प्रवीण सिंह -अध्यक्ष’ धीरेंद्र कुमार शुक्ला- अध्यक्ष, ओमेंद्र सिंह- अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह- अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह,ललित कुमार मौर्य,विपिन तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह,आदित्य नारायण शुक्ला, अमित मौर्य, अशोक प्रताप मौर्य, अतुल कुमार श्रीवास्तव -मंत्री ,दिलीप कुमार यादव- मंत्री सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सम्मिलित हुए।