✍️जी पी दुबे
9721071175

⭕बस्ती 28 अक्टूबर 23.

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी दलित प्रियंका देवी पत्नी हनुमान ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है।

पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में प्रियंका ने कहा है कि मुकदमे के रंजिश के कारण गांव के राम रक्षा यादव, महेन्द्र यादव पुत्रगण सुरेश यादव व भागवत यादव , चन्दर यादव पुत्रगण हुबलाल यादव, राम प्रकाश पुत्र धुनमुन यादव, विपिन यादव पुत्र ग्रीश चन्द आदि ने मिलकर 23 अक्टूबर की शाम मेरे घर में घुसकर बुरी तरह से अर्धनग्न कर मारा पीटा।

प्रियंका के अनुसार दबंगों ने सोने की कील, मंगलसूत्र तथा कान का सोने की झाला छीन लिया |
पिटाई से उसकी आंख, नाक व हाथ मे काफी चोटें आयी। वह घटना की सूचना देने मुण्डेरववा थाने पर गयी किन्तु पुलिस ने ना तो उसका एफ.आई.आर दर्ज किया न चोटों का डाक्टरी करवाया ।

प्रियंका ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि दोषियोें के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसके चोटों का डॉक्टरी कराने के साथ ही उसके परिवार के जान माल की रक्षा सुनिश्चित किया जाय।